• Thu. Nov 12th, 2026

कीचड़ भरे रास्ते, नंगे पांव ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का; लिया आशीर्वाद

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को पहुंचे। दोनों ने यमुना बिहार कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। बारिश के कारण आश्रम के मार्ग में भारी कीचड़ था, जिससे बचने के लिए विराट कोहली पत्नी अनुष्का का हाथ थामकर नंगे पैर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। आश्रम आगमन पर संत के शिष्यों ने दोनों का पारंपरिक स्वागत किया। विराट और अनुष्का ने करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताया। वहां से बाहर निकलते समय क्रिकेटर के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद देखा गया।इसके पश्चात, दोनों ने लगभग 150 मीटर दूर स्थित महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम में भी हाजिरी लगाई और वहां शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा से पहले ही विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा गुरु पूजन करने आए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.