• Tue. Jun 2nd, 2026

राया में सैनिक सम्मान के साथ किया गया विपिन का अंतिम संस्कार

ByVijay Singhal

Jun 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में भारतीय सेना के जवान विपिन का पार्थिव शरीर उनके गांव पिरसुआ पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सेना के जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। अंतिम संस्कार के समय छोटे भाई सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी। पिरसुआ निवासी विपिन शर्मा आर्मी मेडीकल कोर में तैनात थे। शनिवार सुबह उनका ड्यूटी पर तैनाती के दौरान निधन हो गया। सोमवार सुबह शव गांव पहुंचा। विपिन वर्ष 2016 को सेना के मेडीकल कोर में भर्ती हुए थे वर्तमान में उनकी तैनाती झांसी में थी। पिता तेजपाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा भगवानदास सेना में सेवारत है और छोटा बेटा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सेना के एक जवान का चले जाना केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं ब्लॉक प्रमुख नौहझील सुमन चौधरी ने भी जवान को श्रद्धसुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, आर्मी मेडीकल कोर के सूबेदार दिनेश सिंह, प्रमेाद कुमार, मुकेश कुमार, रामप्रकाश शर्मा, यतीश उपमन्यु, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.