• Sun. Nov 29th, 2026

मजबूत बूथ से मिलेगी बड़ी जीत : विनोद अग्रवाल

Byvijay.singhal1233

Jun 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे देश में महासंपर्क अभियान चला रही है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 16 हजार संगठनात्मक मंडलों और 10 लाख बूथों पर तीन करोड़ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संवाद किया। भोपाल के एक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने देखा। मथुरा एवं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के करीब 800 बूथों पर 1 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को सुना। होली गेट मंडल पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम तीन चरण में किया गया। प्रथम चरण में 26 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल में ही अल्पकालिक विस्तारकों से संवाद किया। 27 जून को दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में तीन हजार से अधिक अल्पकालिक विस्तारकों को संबोधित किया, जिसमें मथुरा महानगर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि तीसरे चरण में सभी संगठनात्मक मंडलों में प्रधानमंत्री के संवाद का प्रसारण सुना गया। उन्होंने कहा कि मजबूत से ही बड़ी जीत मिलेंगी। कृष्णा नगर मंडल में महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि इस अभियान के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ की संरचना तैयार करने में जुटेगें। अब कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनता को केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियां बताकर सब जुड़ें और सबको जोडें के फॉर्मूलें पर काम करना हैं। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, चंद्रपाल कुंतल, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, कार्यक्रम संयोजक रश्मि शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.