• Thu. Jul 2nd, 2026

बीटीसी की छात्रा से 17 लाख रुपये ठगे

ByVijay Singhal

Jun 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में दोस्ती और शादी के नाम पर गिफ्ट भेजने की बात कह कर बीटीसी की छात्रा से 17 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले को साइबर सेल के पास भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीटीसी कर रही है। उसके पास 16 जून को एक कॉल आई। काॅल करने वाला बोला कि मैं इग्लैंड से अमन प्रीत बोल रहा हूं…। तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं। धीरे-धीरे बात बढ़ी और मामला शादी तक पहुंच गए। शातिर ने जब देख लिया कि युवती उसके प्रेम जाल में फंस गई है, तो उसने ठगी का खेल शुरू कर दिया। कहा, मैं कुछ गिफ्ट का पार्सल भेज रहा हूं, उसे रिसीव कर लेना। दो दिन बाद युवती के फोन आया। दूसरी तरफ से कहा गया मैं पार्सल ब्वॉया बोल रहा हूं। पार्सल विदेश से आया है, इसलिए कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी, ठगों ने 22 जून से रकम ठगने का काम शुरू कर दिया। मंगलवार तक युवती को प्रलोभन व धमकी देकर करीब 17 लाख रुपये शातिर ने अपने खातों में जमा करा लिए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.