• Sat. Jul 18th, 2026

सराफ पर दो करोड़ के गहने-नकदी लेकर भागने का आरोप, ग्रामीणों ने दी तहरीर

ByVijay Singhal

Jul 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में एक सराफ राजीव बर्मा पर करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भागने का आरोप लगा है। मामले में दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक सराफा कारोबारी लंबे समय से लोगों के आभूषण बनवाने, पुराने गहने गिरवी रखने और नकदी जमा कराने का काम करता था। सराफ पर भरोसा कर ग्रामीणों ने लाखों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण उसके पास जमा कर रखे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने अचानक दुकान बंद कर दी। पहले लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब ज्यादा दिन हुए तो लोगों को शक हुआ। काफी पड़ताल के बाद भी जब सराफ का कोई सुराग नहीं लगा तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित अमित कुमार, ऋषिराज सिंह, राजकुमार, प्रेम सिंह, जीतू, मनोज, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गोपाल सोलंकी, इच्छा दीक्षित, ज्योति, अशोक, रवि, रामवीर सिंह, रवि राघव, चंपा देवी, कल्याण सिंह, अजय, नेम सिंह, चंद्रकांत गर्ग और गोपाल गर्ग सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आरोपी सराफ उनकी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और गिरवी रखे गए गहने लेकर भाग गया है। पीड़ितों के अनुसार सराफ करीब दो करोड़ रुपये का माल लेकर भागा है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, मामले की जांच और सभी पीड़ितों की रकम एवं आभूषण वापस दिलाने की मांग की है। उधर, थाना रिफाइनरी पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.