• Fri. Jun 12th, 2026

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा

ByVijay Singhal

Jun 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के साथ ही छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने जैंत थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि पलवल निवासी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाकर आश्रम में उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी होने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को गांव के समीप से घेर कर पकड़ लिया। आरोप है कि इससे गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी कर आरोपी को पकड़कर थाने ले आ जाकर पुलिस के सुपुर्द किया। थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी और एक अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.