• Fri. Jun 12th, 2026

वृंदावन में फर्जी होटल वेबसाइटों का जाल, कमरे की बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी

ByVijay Singhal

Jun 12, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन में फर्जी वेबसाइटों से होटलों की कमरे की बुकिंग कर रहे है। श्रद्धालु सामान लेकर होटल पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनके नाम से कोई कमरा बुक ही नहीं है। पुलिस और साइबर सेल के पास हर महीने तीन से चार ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं। काफी लोग शिकायत करते ही नहीं हैं।कान्हा की नगरी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु गूगल पर मथुरा-वृंदावन के होटल और आश्रम को सर्च करके ऑनलाइन कमरे की बुकिंग करते हैं। लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख साइबर ठगों ने प्रसिद्ध होटल और आश्रमों के नाम से वेबसाइट बनाकर उन्हें इंटरनेट पर सक्रिय कर रखा है। श्रद्धालु गूगल पर सर्च करते हैं और बिना जांच किए मोबाइल नंबर पर बात करके एडवांस रकम भेज देते हैं। बाद में पता चलता है कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। पुलिस तक मामला पहुंचने पर पुलिस इन फर्जी वेबसाइटों को ब्लाक भी करवा रही है। कई श्रद्धालु ठगी की घटना के बाद भी थाने में शिकायत नहीं करते हैं। क्योंकि अगर वह थाने में शिकायत करते हैं तो पुलिस ऑनलाइन भुगतान करने का क्षेत्र दूसरा बताकर श्रद्धालुओं को वापस लौटा देती है। सुनवाई नहीं होने के कारण श्रद्धालु वापस लौट जाते हैं और छोटी रकम के कारण कार्रवाई करना भूल जाते हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.