हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में एक युवक का बंदूक से फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पुलिस की मानें तो जिस हथियार से फायरिंग करते हुए युवक ने वीडियो बनाई, वह लाइसेंसी है और युवक के 85 साल के दादा के नाम पर है। बंदूक कई महीनों से थाने में जमा है। युवक के परिजन लाइसेंसी बंदूक पर नाम ट्रांसफर करने में लगे हैं। फायरिंग करने वाला जिखिन गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि वीडियो पुराना है। बंदूक कई महीनों से थाने में जमा है। फिलहाल युवक से थाने में पूछताछ की जा रही है। किसी तरह का मुकदमा नहीं लिखा गया है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
