• Sat. May 2nd, 2026

कोसिकलां में सीलिंग प्रमाणपत्र भरे बिना स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा

ByVijay Singhal

Apr 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारी ने उपभोक्ता के साथ अभद्रता कर दी, जिससे हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे जेई और पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों का शांत किया। नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मीटर लगाने वाले कर्मचारी पुराने मीटर को उखाड़कर नया लगा रहे हैं, जबकि मौके पर मीटर उखाड़कर सीलिंग प्रमाणपत्र नहीं भर रहे। इससे पुराने मीटर की रीडिंग का क्या पता लगेगा। इससे कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। सोमवार को ऐसा मामला सामने आया। हुआ यूं कि पुरानी जीटी रोड पर नगर पालिका गेट के समीप एक दुकान पर मीटर को उखाड़ने से पूर्व सीलिंग प्रमाणपत्र भरने को कहा तो कर्मचारी ने अनसुना कर दिया। दुकानदार के कहने पर कर्मचारी ने प्लास, पेचकस मारने की धमकी दी तो वहां हंगामा होेने लगा। जानकारी मिलते ही जेई अनूप गौड़ और पुलिस वहां पहुंच गई। उपभोक्ता का आरोप है कि कर्मचारी पुराना मीटर बिना सीलिंग के उखाड़ कर ले गए और बिजली अधिकारी उल्टा आरोप लगा रहे कि वह चोरी से बिजली प्रयोग कर रहा है। श्रीजीपुरम निवासी राहुल जैन का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग को बैठक कर जानकारी देनी चाहिए
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.