• Sat. May 30th, 2026

कुएं में गंदगी और मांस के अवशेष फेंके जाने पर हंगामा

ByVijay Singhal

May 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कस्बे के सराय शाही स्थित भगत सिंह पार्क के समीप एक प्राचीन और पूज्यनीय कुएं में कूड़ा-कचरा और मांस के अवशेष फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे नाराज स्थानीय लोग और गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। आनन-फानन नगर पंचायत की टीम को बुलाकर कुएं से दूषित सामग्री बाहर निकलवाई गई और उसे पूरी तरह धुलवाकर स्वच्छ किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने बच्चों का इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, बच्चों के परिजन का तर्क है कि यह गलती से हुआ है। उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.