• Sat. May 30th, 2026

मथुरा में चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

ByVijay Singhal

May 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने कलेक्ट्रेट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। रालोद जिलाध्यक्ष चौ.राजपाल सिंह भरंगर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हवन-पूजन कर चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों, गरीबों और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सरदार सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. यशपाल बघेल, अनूप चौधरी, प्रीतम सिंह, बबिता देवी, डॉ. अशोक अग्रवाल, मुकेश प्रमुख, जगपाल सिंह, सुरेश भगतजी, उमेश चौधरी आदि मौजूद रहे। नौहझीलक्षेत्र के समीपवर्ती गांव रामगढ़ी में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह, घूरे, पूरन, चौधरी ज्ञानेंद्र, प्रदीप सिंह, कालीचरण चौधरी, प्रमोद, जीतपाल आदि मौजूद रहे। सौंख में रालोद कार्यकर्ताओं ने कैम्प कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बच्चू सिंह चाहर, बलजीत सिंह, बाबूलाल, सुरेश भगत, जगदीश चाहर, विजय सिंह, भगत सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय पर किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.