• Thu. Apr 30th, 2026

यूपी रोडवेज ने दिया छात्रों को बड़ा तोहफा, बनेंगे स्मार्ट एमएसटी कार्ड

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोडवेज बसों में अब स्मार्ट एमएसटी कार्ड बनेंगे। इससे यात्रियों, खासतौर पर छात्र-छात्राओं का सफर आसान हो सकेगा। वह आसानी से कार्ड रिचार्ज कर कम दामों में यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर के दायरे में छात्रों को इस छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि छात्र से एमएसटी पर 25 यात्राओं का किराया लिया जाएगा। महीने में सिर्फ 60 यात्राओं की ही अनुमति होगी। छात्र पहचान पत्र साथ में रखना अनिवार्य होगा। नए बस स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि एमएसटी बनवाने पर 300 रुपये जमा कराने होंगे। एमएसटी से छात्रों को सामान्य यात्राओं की तुलना में करीब 40 फीसदी तक की बचत होगी। इसको किसी भी बस स्टेशन से रिचार्ज करवाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन पढ़ने आने वाले छात्रों को किराए में काफी राहत मिलेगी। अब तक 35 छात्रों ने आवेदन किए हैं। एमएसटी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट और स्कूल कॉलेज द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 160 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है, जिनमें रोजाना छात्र व यात्री यात्रा करते हैं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए विशेष छूट दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.