• Thu. Apr 30th, 2026

मथुरा के सोंख में फंदे से लटका मिला, किशोर का शव

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव फोड़र में 16 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर का शव मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला। परिजन ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

मृतक गांव निवासी भूरा सिंह का बेटा सचिन है। हंगामे की सूचना पर सीओ गोवर्धन समेत कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किशोर के शव को पेड़ से उतारने से मना कर दिया। ग्रामीणों की मांग पर एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत मौके पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ग्रामीण व परिजन माने और किशोर के शव को उतारने दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता भूरा सिंह का आरोप है कि पुलिस चोरी के मामले में बेटे सचिन से लगातार पूछताछ कर रही थी, इससे वह दबाव के चलते मानसिक तनाव में था। बीते कुछ दिन से पुलिस उसे बार-बार थाने बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इसी के चलते बेटा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.