• Thu. Apr 30th, 2026

व्रन्दावन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने हाल ही में वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत प्रेमानंद ने विधानसभा अध्यक्ष को भगवान के नाम का स्मरण करते हुए निस्वार्थ भाव से जनसेवा करते रहने की प्रेरणा दी। संत ने कहा कि कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है। जब हम बिना किसी स्वार्थ के समाज के लिए कार्य करते हैं, तो वह स्वयं ईश्वर की आराधना बन जाती है। संत महाराज ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों का आचरण समाज के लिए उदाहरण होता है। संत ने कहा कि जब वे भक्ति और सेवा के पथ पर चलते हैं, तो उससे पूरे समाज को प्रेरणा मिलती है।
सतीश महाना ने भी संत प्रेमानंद महाराज के विचारों से सहमति जताते हुए कहा कि वे हमेशा से ही समाज की सेवा को अपना धर्म मानते आए हैं और संतों का आशीर्वाद इस मार्ग को और दृढ़ करता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.