हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मियों की शुरुआत होते ही पानी की बिक्री भी तेजी से बढ़ गयी है। ऐसे में बिना मार्का एवं अवैध रूप से पानी का प्लांट चलाने वाले तेजी से दूषित पानी की सप्लाई कर रहे है। पानी से भरी पॉलीथिन एवं पानी से भरी बोतले बिना रजिस्ट्रेशन से मार्किट में बिक्री होती हुई देखी जा रही है। ऐसा ही मामला तहसील छाता के कोसीकला के बठैन गेट क्षेत्र के समीप देखने को मिला जहाँ पानी की बोतलों और पॉलीथिन के अधिकृत डीलर ने नकली पानी की सप्लाई करने वाले लोगो की गाड़ी को रोक लिया जिसमे बिना रजिस्ट्रेशन की पानी की थैली के भारी मात्रा में पैकिट भरे हुए थे। इस दौरान अधिकृत डीलर ने इस मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। लेकिन काफी देर तक विभागीय अधिकारी मौके पर नही पहुँचा। जिसके बाद डीलर ने आगे से पानी की थैलियों और दूषित बोतलों की सप्लाई न करने की हिदाहत देते हुए गाड़ी को छोड़ दिया। मामले की जानकारी देते हुए पानी की सप्लाई के अधिकृत डीलर टेकराम ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्यवाही नही की जा रही है। ऐसे में नकली ओर असली पानी का फर्क कैसे होगा। फर्जी तरीके से पानी की सप्लाई करने वालो पर किसी भी प्रकार का शिंकजा नही कसा जा रहा है जिसकी वजह से लोग दूषित पानी पीने पर मजबूर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
