हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव में मतदान की मतपेटियां महावन के ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल में बने स्ट्रांगरूम में सुरक्षित जमा की गई हैं। जिसकी सुरक्षा के लिए आठ पुलिस कर्मियों को 24 घंटे के लिए लगाया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के द्वारा भी निगरानी की जा रही है। बावजूद इसके कुछ प्रत्याशियों ने सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। जानकारी मिलते ही एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव एवं सीओ महावन आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। महावन तहसील की तीन नगर पंचायत महावन, गोकुल, बलदेव की मतपेटियां महावन के ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल में रखी गई हैं। गोकुल के निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र प्रकाश, आशीष गोस्वामी, कुसुमलता, महावन के निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी का प्रतिनिधि सुशील कुमार, बसपा के प्रत्याशी सीमा के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह आदि लोगों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगाया।उनका कहना था कि तीन लोग बाहरी स्कूल के अंदर घुस गये हैं। जो यहां के रहने वाले नहीं हैं। इसी बात को लेकर एसडीएम को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची एसडीएम नीलम श्रीवास्तव एवं सीओ आलोक कुमार सिंह ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। तीन लोगों की जानकारी की गई तो वे स्कूल कर्मचारी थे। जिसकी पुष्टि स्कूल के प्रधानाचार्य से कराई गई। सीओ महावन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि स्ट्रांगरूम पूरी तरह से सुरक्षित है। सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यहां किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सभी प्रत्याशियों को संतुष्ट कर भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
