• Mon. Jun 29th, 2026

किशोरी रमन महाविद्यालय में आज से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं विधिवत रूप से हुई शुरू

Spread the love

रिपोर्ट मोहित सिंघल मथुरा के किशोरी रमन महाविद्यालय में आज से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं विधिवत शुरू हो गईं। किशोरी रमन महाविद्यालय मथुरा को इस बार बीबीए बीसीए तथा बीइकॉम परीक्षा के लिए पूरे मथुरा जनपद का नोडल केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज पहली पारी में बीबीए बीसीए तथा बीइकॉम प्रथम सेमेस्टर विषयों की परीक्षा थी, जिसमें 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने पूर्ण शुचिता के साथ अपनी परीक्षा दी। द्वितीय पारी में लगभग 400 परीक्षार्थियों ने पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दी परीक्षा बहुत ही शांतिपूर्ण वातावरण में शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण शुचिता के साथ संपन्न कराई गई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.