• Mon. Jun 29th, 2026

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया वल्लभाचार्य प्राकट्य महोत्सव

ByVijay Singhal

Apr 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में  वृंदावन के अनाज मंडी स्थित श्री बलभद्र पीठ पर जगदगुरु श्रीमद् वल्लभाचार्य जी का प्राकट्य महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विनोद शुक्ला के द्वारा वल्लभाचार्य चित्रपट के सम्मुख वेद मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन, माल्यार्पण कर किया गया । संरक्षक रामजीवन शर्मा ने वल्लभाचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने कहा के जगद्गुरु श्रीमद् वल्लभाचार्य जी ने ब्रज मंडल में कृष्ण केंद्रित पुष्टीमार्ग की स्थापना की एवं शुद्ध अद्वैत वेदांत दर्शन संप्रदाय की स्थापना की। उपाध्यक्ष आचार्य दीपक गोस्वामी ने वल्लभाचार्य जी के पुष्टिमार्ग पर प्रकाश डाला। तदुपरांत आगामी कार्यक्रम अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन के संबंध में सभी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए उपस्थित महानुभावों के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव कार्यक्रम 23 अप्रैल 2023 को मनाना सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनश्याम शर्मा, संगठन मंत्री दीपक कृष्ण गोस्वामी, रामकुमार शर्मा,विष्णु उपाध्याय,खिलराज अधिकारी,छैल बिहारी,अमित गुधैनिया,सौरभ शर्मा आदि महानुभाव की उपस्थिति सराहनीय रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.