हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदगांव थाना क्षेत्र में पशुधन से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, कोसी से कामां की ओर जा रहा एक कंटेनर कामां रोड स्थित केडी स्कूल के पास संतुलन बिगड़ने से पलट गया। कंटेनर में 200 से अधिक भैंस के बच्चे भरे हुए थे। वाहन पलटते ही 100 से अधिक पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद करीब 50 भैंस के बच्चों को जीवित बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सकों ने घायल पशुओं का उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से घायल पशुओं को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। दुर्घटना के चलते कंटेनर सड़क पर पलटा रहने और रेस्क्यू अभियान चलने से कामां रोड पर लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया। स्थानीय निवासी रामसुख और मुकेश ने बताया कि कंटेनर तेज रफ्तार में चल रहा था। उनका दावा है कि चालक के केबिन से खाली बीयर की बोतलें भी मिलीं। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
