• Thu. Nov 12th, 2026

गोवर्धन में बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर,बाइक व कार गड्ढे में गिरी, सात लोग घायल

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा के कस्बा सौख से सब्जी लेकर घर जा रहे बाइक सवारों में पीछे से तेज गति में जा रही अर्टिका कार ने टक्कर मार दी। इससें बाइक सहित कार भी गड्ढे में गिर गई। घटना में सात लोग घायल है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया। थाना मगोर्रा के गांव नगला खारी निवासी विनोद व विजय अपने साले राजेश के साथ कस्बा की सब्जी मंडी में सब्जी लेकर अपने गांव जा रहे थे तभी सौंख की ओर से तेज गति में जा रही अर्टिका कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। अर्टिगा कार सहित बाइक गड्डा में जा गिरी। हादसे में विनोद व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों के पैर और सिर में चोट लगी है। कार में सवार असम के सिल्चर जिले के रहने वाले श्रद्धालु राधाकुंड से जयपुर जा रहे थे। कार में सवार पांच श्रद्धालुओं के भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को केएम हास्पीटल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनिंद्र कुमार ने बताया कि बाइक और कार में टक्कर हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.