• Fri. Sep 11th, 2026

आंधी का कहर, 700 से अधिक खंभे टूटे

ByVijay Singhal

May 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आंधी ने विद्युत निगम का हाल बेहाल कर दिया। जिले भर में 700 से अधिक बिजली के खंभे टूटे तो वहीं शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 24 घंटे में शहर की आपूर्ति तो शुरू हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में हालात सामान्य होने में अभी 24 घंटे का समय और लगेगा। विद्युत निगम के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि वर्तमान में इतने बिजली के खंभे भी स्टॉक में नहीं हैं। रात 10 बजे के करीब आई आंधी ने शहर से लेकर देहात तक जमकर तांडव मचाया। पेड़ जड़ से उखड़ गए तो वहीं सड़कों पर लगे विज्ञापन के यूनीपोल भी धाराशायी हो गए। शहर में सौंख अड्डे से एसबीआई चौराहे जाने वाली सड़क पर यूनीपोल आंधी में टूट गया। इसकी चपेट में आकर बिजली के चार खंभे और लाइनें भी टूट गईं। हालांकि यूनीपोल टूटने के समय कोई नीचे न होने से हादसा टल गया। यूनीपोल का हिस्सा सड़क पर गिरने से आवागमन में भी दिन भर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं डैंपियर नगर में बीएसएनएल कार्यालय के सामने लगा नीम का विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। लोगों को घूमकर दूसरी तरफ से गुजरना पड़ा। दिन में लोगों ने खुद ही पेड़ की टहनियां काटकर आवागमन के लिए रास्ता बनाया। इसी तरह धौलीप्याऊ रोड, चंदनवन समेत अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ टूटने से आवागमन में समस्या हुई। पेड़ों के साथ ही टूटे हुए बिजली के खंभों के चलते सबसे बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। टूटे हुए बिजली के खंभों की गिनती हुई तो विद्युत निगम भी हैरान रह गया। जिले भर में 700 से अधिक खंभे टूटे। इससे शहर से देहात तक अधिकांश क्षेत्र में रात भर अंधेरा रहा। निगम के कर्मचारियों ने रात में लाइनों की पेट्रोलिंग कर सुबह तक शहर में 70 प्रतिशत बिजली आपूर्ति चालू करा दी, लेकिन 30 प्रतिशत क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को दिन में भी बिजली आपूर्ति के लिए लोग परेशान रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed