हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में शालीमार रोड पर तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अंतरराज्यीय बावरिया गैंग के सक्रिय सदस्यों के रूप में हुई। जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। घायल बदमाशों से सोने की जंजीर सहित तमंचा, कारतूस बाइक बरामद की है।
बदमाशों के शालीमार रोड पर होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने एसओजी तथा सर्विलांस टीम को लेकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे। पूछताछ में घायल बदमाशों की शिनाख्त अंतरराज्यीय बावरिया गैंग के सदस्य कपिल बावरिया एवं दिनेश बावरिया निवासी थाना झिझाना, जिला शामली के रूप में हुई। जबकि साथी सागर, रितिक चकमा देकर भाग गए। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 10 अगस्त को बाईपास स्थित प्रधान क्रेन सर्विस के सामने से सोनू निवासी बाईपास रोड से सोने की जंजीर लूटी थी। पुलिस ने उनसे लूटी गई चेन का टुकड़ा, बाइक, तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
