• Sun. Jul 5th, 2026

गोवर्धन में भेड़-बकरी चोरी से रोकने पर कर दी थी चरवाहे की हत्या

ByVijay Singhal

Aug 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा के आन्यौर क्षेत्र में पर्वत पर बीती 10 जुलाई को चरवाहे की हत्या बकरी चोरी रोकने पर की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार वारादात का खुलासा कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गोवर्धन थाना इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि मंगल सिंह निवासी आन्यौर 10 जुलाई को भेड़-बकरी चराने गोवर्धन पर्वत पर गया था। वहां उसकी हत्या कर शव को फेंका दिया गया। देर रात तक मंगल सिंह के घर न पहुंचने पर परिवारजनों ने उसकी तलाश की तो शव पत्थरों के बीच दबा मिला। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मंगल सिंह भेड़-बकरियों को चरता छोड़ पर्वत से नीचे आ गया था। तभी श्याम सिंह निवासी जतीपुरा वहां पहुंचा और भेड़-बकरियों को अपने साथ ले जाने लगा। मंगल ने उसे देख लिया और ग्रामीणों की मदद से उसको वहां से भगा दिया, लेकिन कुछ आगे जाकर श्याम सिंह छिप गया। जैसे ही मंगल सिंह अपनी भेड़-बकरियों को लेने के लिए पर्वत पर पहुंचा। श्याम सिंह ने लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआत में यह केस काफी पेचिदा लग रहा था, लेकिन सर्विलांस और ग्रामीणों की मदद से हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.