• Fri. Sep 11th, 2026

व्रन्दावन में करंट लगने से दो विद्युत कर्मचारियों की मौत

ByVijay Singhal

Jun 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित राधेश्याम आश्रम में ट्रांसफार्मर के मीटर रूम में रूटीन चेकिंग के दौरान करंट लगने से दो बिजली संविदाकर्मियों की मौत हो गई। दोनों के शव लेकर उनके परिजन मथुरा कैंट बिजलीघर पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर आगरा मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोप है कि लोगों को देखकर बिजलीकर्मी बिजलीघर का ताला लगाकर भाग गए जिससे लोग का आक्रोश भड़क गया। राधेश्याम आश्रम के प्रबंधक धर्मवीर शर्मा ने बताया कि आश्रम परिसर में एक ट्रांसफार्मर कक्ष स्थित है, जिसमें शुक्रवार को रूटीन जांच के लिए एसडीओ संदीप वार्ष्णेय, जेई (मीटर) ऋषभ, तथा संविदा विद्युतकर्मी विनोद, हरेंद्र और रामू पहुंचे थे। टीम ने पहले लाइन का शटडाउन लिया और उसके बाद जांच का कार्य प्रारंभ किया। जब लाइन को दोबारा चालू किया, उसी समय चेकिंग कर रहे विनोद और हरेंद्र को अचानक तेज करंट लग गया। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मृत कर्मियों के परिजन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। विद्युत विभाग की टीम जांच कर रही है कि लाइन चालू कैसे हुई और किसकी गलती से यह हादसा हुआ। बाद में लोगों इस प्रकरण को लेकर मथुरा में आगरा मथुरा मार्ग जाम कर दिया। लगभग एक घंटे बाद आश्वासन पर जाम खुला। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया है। उच्चस्तर पर मामले की जांच शुरू हो गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed