हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के गांव जाब मे झगड़े की जमीन को लेकर मौके पर कब्जा दिलाने के लिए प्रशासन पहुंचा और खेत में खड़ी फसल को नष्ट कराया। एक पक्ष राकेश ने बताया कि यह जमीन मेरे पिताजी प्रहलाद और चाचा पदम के नाम पर थी। अब कुछ भूमाफिया षड्यंत्र के तहत जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। जिसको लेकर न्यायालय सिविल जज के यहां अभी मुकदमा वांछित चल रहा है और कोर्ट द्वारा कोई भी फैसला नहीं सुनाया गया है। लेकिन भूमाफियाओं के दबाव में आकर प्रशासन आज हमारी जमीन पर आ गया। इस जमीन का पहले ही हमारे दादा छिड़दी सिंह पुत्र रूपन सिंह व दादी भगवती के द्वारा वसीयतनामा किया जा चुका है। पीड़ित के मुताबिक करोड़ों रुपये की जमीन को गलत तरीके से बैनामा करा कर राजनेता, पुलिस प्रशासन और राजस्व प्रशासन से मिलकर हमारे द्वारा बोई हुई फसल को नष्ट करके कब्जा कर रहे हैं। तहसीलदार रजनीश कुमार वाजपेई ने बताया कि पुराना मामला है। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से जमीन ली थी। पुलिस की सूचना थी कि यह पक्ष जब कब्जा करने आता है तो विवाद होता है। पुलिस को राजस्व टीम की जरूरत थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर राजस्व टीम पहुंची है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
