हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार शाम को जन्मभूमि से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। रथ पर भगवान जगन्नाथ, अग्रज बलराम और अनुजा सुभद्रा के साथ ही श्रीचक्र के विग्रह विराजमान किए गए। पूजाचार्यों ने तीनों श्रीविग्रहों के दिव्य शृंगार कर स्वर्णिम मुकुट धारण कराए। प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी और डाॅ. रोशन लाल ने ठाकुरजी की आरती उतारकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। देश-विदेश से आए श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दर्शन कर प्रसन्न हो उठे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा आम और हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। रथयात्रा में चैतन्य महाप्रभु व निताई-निमाई के युगल स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा श्रीकृष्ण जन्मस्थान से आरंभ होकर डीग गेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, स्वामीघाट, राजाधिराज बाजार छत्ता बाजार, तिलक द्वार, कोतवाली मार्ग, भरतपुर दरवाजा व दरेसी मार्ग होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में रथ खींचने की होड़ रही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
