हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के बठैन रोड पर वाल्मीकि पार्क के समीप कोई वाहन इंटरनेट केबल से उलझ गया, जिससे दो खंभे टूट गए। इससे करीब 500 से अधिक उपभोक्ता चार घंटे से अधिक समय तक परेशान रहे। वहीं हरीपुरा बिजलीघर से पोषित होने वाले फीडर मरम्मत के चलते 5 घंटे से अधिक समय तक बंद रहे, इससे गर्मी में लोग परेशान हो उठे। बिजली के खंभों पर लगी इंटरनेट केबल जी का जंजाल बनी हुई है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे लटकी पड़ी इंटरनेट केबल एक वाहन में उलझ गई, जिससे दो पोल टूट गए और 500 से अधिक लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने के बाद जेई अनूप गौड़ लाइनमैनों के साथ वहां पहुंच गए और खंभों को ठीक कराने में जुट गए। जेई ने बताया कि देर शाम तक खंभा बदलकर आपूर्ति चालू करा दी गई। वहीं हरीपुरा 33 केवीए बिजलीघर पर मरम्मत के नाम पर बिना कोई सूचना दिए जाव, बैंक कॉलोनी एवं इंडस्ट्रीयल फीडर की आपूर्ति सुबह साढ़े 7 बजे से बंद कर दी गई। जो कि करीब 11 बजे शुरू हुई तो लुकाछिपी शुरू हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
