हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सड़कों पर बने गहरे-गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। रात के समय वाहन चालकों का निकलना दुश्वार हो रहा है। भरतपुर गेट से एसबीआई चौराहे से मिलने वाली सड़क के बीच में रोड की सूरत बिगड़ गई है। बड़े-बडे गड्ढे सड़क हादसों को दावत दे रहे हैं। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे है। ऐसे में राहगीरों को खस्ताहाल मार्ग पर चलने से गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय भी लग रहा है। इस ओर न अधिकारी ध्यान दे रहे हैं न ही जनप्रतिनिधि सुध ले रहे हैं। खराब रोड से लीक हुई पेयजल लाइन रोड इतना खराब हो गया है कि सड़क किनारे पड़ी भूमिगत पेयजल पाइपलाइन भी लीक होने लगी है। सुबह और शाम को प्रतिदिन लीटरों के हिसाब से पानी बह रहा है। न अधिकारी ध्यान दे रहे हैं, न ही जनप्रतिनिधि सुध ले रहे हैं। अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त ने कहा, अगर कहीं ऐसी स्थिति है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही पेजयल लाइन ठीक कराने के लिए जलकल विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
