• Thu. Apr 23rd, 2026

पति पीट रहा है, भाई सुबह आना, महिला सिपाही का आखिरी कॉल, फिर मिली मौत की सूचना

ByVijay Singhal

Apr 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में महिला सिपाही की हुई मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम गृह पर ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोग भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख वहां से भाग निकले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायके वालों के मुताबिक, अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव डांटोली निवासी वंदना उत्तर प्रदेश पुलिस की 2018 बैच की सिपाही थीं। 23 फरवरी 2025 को उनकी शादी नौहझील थाना क्षेत्र के गांव अंतरागढ़ी निवासी अरविंद के साथ हुई थी। पति अरविंद नोएडा में एसएसएफ मेट्रो में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वंदना बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ससुराल पहुंची थीं। रात को पति अरविंद भी घर लौटकर आए थे। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शुक्रवार सुबह वंदना का शव फंदे पर लटका मिला। भाई सुबोध कुमार ने बताया कि बहन वंदना ने शुक्रवार सुबह फोन किया। बहन ने कहा था कि पति अरविंद ने पिटाई की है। सुबह घर आ जाना। बहन के फोन के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने उन्हें मौत की सूचना दे दी। भाई का कहना है कि ससुरालीजन 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम गृह पर ससुरालियों से नोकझोंक हो गई। सीओ मांट गुंजन ने बताया है कि पति अरविंद समेत ससुर गजेंद्र सिंह, सास अनीता देवी, ननद, देवर अनुज और ममिया ससुर योगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने वंदना के कमरे से मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस संभावना जता रही है कि घटना के संबंध में वंदना का मोबाइल राज खोलने का काम करेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.