• Mon. Nov 2nd, 2026

नंदगांव और छाता में दो कंबाइन मशीन सीज

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पराली पर प्रशासन की सख्ती बरकरार है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा खेतों तक पहुंचकर न केवल धान निकालने वाली कंबाइन हार्वेस्टर की जांच की जा रही है, बिना एसएमएस के मिली मशीनों को सीज भी किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बृहस्पतिवार को नंदगांव और छाता में दो कंबाइन को सीज कर दिया। यह मशीन बिना एसएमएस के चल रही थीं। उधर, ग्राम सचिवों के द्वारा अधिकारियोें की सख्ती के बाद खेतों मेें पड़ी पराली को उठाने का क्रम जारी है। सैटेलाइट के जरिए खेतों पर जलती पराली की फोटो आने के बाद से ग्राम सचिव, लेखपाल के निलंबन की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुए संबंधित अधिकारी खेतों तक जाने लगे। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी एके सिंह और दहगांव के सचिव वीरेंद्र सिंह ने नंदगांव के दहगांव बिना एसएमएस (सुपर मैनेजमेंट सिस्टम) लगाए चलाई जा रही कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को सीज कर दिया। उन्होंने किसानों को समझाया कि अगर उन्होंने रात मेें भी पराली जलाने का प्रयास किया तो सैटेलाइट के माध्यम से उसकी जानकारी हो जाएगी।
अधिकारी नहीं कर रहे प्रयास

पराली के लिए शासन और डीएम की सख्ती के बाद भी अधिकतर जिम्मेदार अधिकारी घरों पर ही मौजूद हैं । उनके द्वारा न तो खेतों का भ्रमण किया जा रहा है और न ही कंबाइन चेक की जा रही हैं। जिसके चलते अभी भी किसानों के खेतों मेें पराली पड़ी हुई है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.