हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों, अनुभागों, पार्कों और निर्माणाधीन कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी, बेतरतीब पार्किंग देखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसमें सुधार के साथ कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम प्रशासन, एडीएम न्यायिक और एडीएम नमामि गंगे कार्यालयों के आसपास का जायजा लिया। असमतल भूमि समतल कराने, निष्क्रिय सामान कंडम घोषित कर हटाने, इंटरलॉकिंग दुरुस्त कराने और वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित करने को कहा। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास निर्माणाधीन कक्षों के काम समयबद्ध व गुणवत्ता से पूरा कराने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, नजारत, अभियोजन कार्यालय के पार्क, संग्रह अनुभाग, नगरीय निकाय अनुभाग, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय और शस्त्र अनुभाग का भी निरीक्षण किया। पार्कों में पौधों की छंटाई, घास की कटाई और सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों के लिए उपलब्ध नई अलमारियों, बेंच, कुर्सियों और मेजों का भी जायजा लिया। एडीएम प्रशासन कार्यालय के सामने पार्क की लोहे की ग्रिल का काम जल्द पूरा करने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने और शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। वहीं अभिलेख सुरक्षित रखने, अनावश्यक फाइलें हटाने और जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरम्मत कराने के भी आदेश दिए हैं।
7455095736
कलेक्ट्रेट में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, सफाई और पार्किंग सुधारने के निर्देश
