हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात माइलस्टोन 63 के समीप दो मैक्स पिकअप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। एक पिकअप का एक्सल टूटने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में एक्सल टूटी मैक्स पिक अप के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि हादसे के बाद दूसरी पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है व सूचना परिजनों को दी है।पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम से माइलस्टोन 63 पर गांव अवाखेड़ा-कटैलिया के बीच आगरा से नोएडा की ओर सड़क हादसे की सूचना मिली। थाना प्रभारी अंजीश कुमार और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि एक मैक्स पिकअप का एक्सल टूटने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ी थी। चालक और परिचालक वाहन के पास खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी मैक्स पिकअप ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी।
7455095736
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो पिकअप की भिड़ंत, सड़क पर खड़ी गाड़ी बनी काल; दो की मौत
