• Sun. Jul 12th, 2026

साइबर फ्रॉड करने के आरोप में दो गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात भूतेश्वर अखाड़े वाली गली में पोखर के समीप से दो युवकों को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड व सात हजार रुपये बरामद कर चालान किया है। इनके खिलाफ एनसीआरपी पॉर्टल पर साइबर ठगी की तीन शिकायतें दर्ज पायी गयीं। कोतवाली में तैनात निरीक्षक अपराध सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे उप निरीक्षक मुश्ताक मेहंदी पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने भूतेश्वर अखाड़े वाली गली में पोखर के समीप से चेकिंग के दौरान साइबर ठगी के आरोप में यश राठौर निवासी नई पानी की टंकी के पास, कृष्णाविहार, कोतवाली और सनी सिसोदिया निवासी जी ब्लॉक जनकपुरी मोहाली रोड, कोतवाली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड व सात हजार रुपये बरामद कर चालान किया। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर आंध्र प्रदेश, पंजाब व यूपी में तीन साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.