हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा थाना कोतवाली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारी के साथ अभद्रता कर जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित दो आरोपियों को रेलवे ग्राउंड धौलीप्याऊ के समीप से गुरुवार शाम करीब पौने तीन बजे गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद दोनों का चालान किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बुधवार शाम एसपी सिटी कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी पवन सिंह सरकारी कार्य कर वापस ऑफिस आ रहा था। आरोप है कि तभी मछली फाटक के समीप जाते समय दो नामजदों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मुख्य आरक्षी के साथ अभद्रता की। इसका विरोध करने पर नामजदों ने साथियों के साथ मिल कर जानलेवा हमला कर पवन सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने उसे उपचार को भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित मुख्य आरक्षी पवन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अन्य के खिलाफ कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न कर जान लेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी। तभी गुरुवार दोपहर उप निरीक्षक कौशल किशोर ने पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी दोपहर करीब पौने तीन बजे सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित नामजद योगेन्द्र कुमार शर्मा निवासी आजनौंक, बरसाना हाल पता प्रीति नर्सिंग होमवाली गली, नंदगांव रोड, कोसीकला और राहुल निवासी गांव साचौली, कोसीकला को रेलवे ग्राउंड, धौलीप्याऊ से गिरफ्तार किर चालान किया है। इनके के अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है।
