• Sun. May 3rd, 2026

कोसीकलां में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की करंट लगाकर हत्या

ByVijay Singhal

Jan 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में हाईवे किनारे स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर करंट लगाकर पति की हत्या कर दी। पहले तो परिजनों ने सामान्य मौत समझकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। अब परिजनों को असलियत पता लगी तो उन्होंने महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे स्थित एक कॉलोनी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ पिछले काफी समय से मकान बना कर रह रहा था। 19 जनवरी को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी कि पति की मौत हो गई है। सूचना पर पति के परिजन वहां पहुंच गये। परिजनों एवं कॉलोनी के लोगों ने उसकी सामान्य मौत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद जहां परिवरीजन उसके शोक में डूबे थे, वहीं पत्नी मोबाइल फोन पर ही लगी रहती थी। शक होने पर परिजनों ने गुरुवार को उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो मामले का खुलासा हो गया। परिजनों ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को करंट लगाकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। परिजन एवं कॉलोनी के लोग महिला को लेकर थाना पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पत्नी से पूछताछ में जुटी है। परिजनों ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.