• Sun. May 3rd, 2026

दीनदयाल मेले में बहेगी भक्ति, ज्ञान और संस्कृति की त्रिवेणी

ByVijay Singhal

Sep 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के दीनदयाल धाम में आयोजित चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में संस्कार, संस्कृति और ज्ञान की त्रिवेणी बहेगी। जन्मोत्सव पर 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराट युवा सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करेंगे।यह जानकारी दीनदयाल धाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेला समिति के संरक्षक अशोक टैटीवाल ने दी। अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि मेले का शुभारंभ 18 सितंबर को 108 कलश यात्रा और हवन के साथ होगा। इसी दिन रंगोली प्रतियोगिता, रंगमंचीय कार्यक्रम और रसिया दंगल होगा। दोपहर में मेले का शुभारंभ मुख्य पंडाल में होगा। एक दिन पूर्व 17 सितंबर को शाम छह बजे से रात 10 बजे तक सुंदरकांड का पाठ और भजन होंगे। कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि दूसरे दिन 19 सितंबर को स्मारक भवन पर हवन एवं बधाई गायन के बाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12 बजे विराट युवा सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को संबोधित करेंगे। रात में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल ने बताया कि तीसरे दिन गो पूजन और स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता, दोपहर में महिला लोकगीत प्रतियोगिता व दो बजे से कुश्ती दंगल आयोजित होगा। डांडिया नृत्य गायन शाम को व जिकड़ी भजन का आयोजन रात में होगा। मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के समापन पर 21 सितंबर को दोपहर में गोष्ठी होगी। दोपहर में कुश्ती दंगल और शाम को भजन संध्या के साथ मेला का समापन होगा। पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सहमंत्री महीपाल सिंह, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, बृजेंद्र नागर, योगेश आवा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.