• Sun. May 3rd, 2026

स्कूल खुलने से पहले गिरी छत, अब पंचायत भवन में होगी पढ़ाई

ByVijay Singhal

Sep 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जचौंदा रामनगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कार्यालय की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गांव के लोगों ने विद्यालय के स्टाफ को फोन कर इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और शिक्षक मौके पर पहुंचे और विद्यालय का ताला खोला। विद्यालय 30 साल पुराना है। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गर्ग ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में दो कमरे और एक कार्यालय है, इसमें 38 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छत गर्डर और पटिया की थी। इसमें दीवारों की तरफ लगे गर्डर के हिस्से गलने लगे और खराब हो गए। सोमवार को छत भरभराकर गिर गई। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी तो विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 2024 में विद्यालय का एक कमरा जर्जर होने से उसका ध्वस्तीकरण कर दिया गया था। बीएसए रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के कार्यालय की छत गिरने की जानकारी मिली है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय की कक्षाओं को गांव के ही पंचायत भवन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से सभी छात्र-छात्राएं अब अस्थायी तौर पर वहीं पढ़ाई करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.