• Sun. May 3rd, 2026

19 सितंबर को मथुरा में युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित, तैयारी में जुटे भाजपाई

ByVijay Singhal

Sep 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में 18 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। वे 19 सितंबर को युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दीनदयाल धाम में रविवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव और जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने चर्चा की। दीनदयाल धाम के निर्देशक सोनपाल सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। दीनदयाल धाम में हर साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चार दिवसीय मेला लगता है। इस वर्ष मेले में युवाओं, किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ किसान एवं ग्रामीण विकास प्रदर्शनी भी लगेगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह महोत्सव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि दीनदयाल धाम पूरे देश में अंत्योदय के विचार का केंद्र है। मुख्यमंत्री का आगमन मथुरा जनपद के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम की तैयारियों में महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, महिपाल सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.