• Wed. Sep 23rd, 2026

मथुरा में यातायात पुलिस ने 260 ई रिक्शा सीज,510 के चालान

ByVijay Singhal

Aug 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही । 260 ई रिक्शा एवं ऑटो को सीज किया गया एवं 510 ई रिक्शा व ऑटो के चालान किये गए एवं अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 220 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार कार्यवाही की गयी ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद मथुरा मय यातायात पुलिस मथुरा द्वारा क़स्बा वृन्दावन में विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी , जिसके क्रम में *260 ई रिक्शा एवं ऑटो को सीज* किया गया एवं *510 ई रिक्शा व ऑटो के चालान* किये गए एवं अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले *220 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार कार्यवाही की गयी ।* ई रिक्शा व ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहनों को निर्धारित  रुट में ही चलाने हेतु निर्देशित किया गया । निर्धारित रुट में चलने के सम्बन्ध में पी0ए0 सिस्टम द्वारा चालकों को अवगत किया गया ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.