• Mon. Aug 3rd, 2026

मथुरा में लूटे 85 लाख के गहने, बरामद हुआ एक करोड़ का सोना

ByVijay Singhal

Aug 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजस्थान रोडवेज बस में रखे 85 लाख रुपये के आभूषणों से भरे पार्सल को लेकर भागने वाले पूर्व रोडवेज बस चालक समेत चार आरोपियों को हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भूतेश्वर चौराहे पर राजेश नारायण कूरियर एजेंसी है। राजस्थान के धौलपुर के थाना बसेड़ी गांव वियरपुरा निवासी उदयवीर सिंह इस एजेंसी में मैनेजर हैं। शहर के व्यापारी एजेंसी के माध्यम से सोने-चांदी के आभूषण ढलाई के लिए दिल्ली भेजते हैं। इन आभूषणों को एक बैग में रखकर उसमें जीपीएस फिट करने के बाद उसका पार्सल तैयार किया जाता है। कूरियर एजेंसी के मैनेजर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि 24 जुलाई को विभिन्न व्यापारियों के 550 ग्राम आभूषणों का पार्सल दिल्ली भेजने के लिए एजेंसी के कर्मचारी को दिया गया। धौलपुर के थाना बसेड़ी निवासी गौरव दोपहर तीन बजे पार्सल को लेकर गोवर्धन चौराहे पर राजस्थान रोडवेज बस में बैठे थे। बस के चालक भानु प्रताप व गौरव एक ही गांव के हैं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश बस में रखे पार्सल को उठाकर भाग गए थे। एसएसपी ने बताया कि कूरियर एजेंसी के मैनेजर ने प्राथमिकी में 550 ग्राम के आभूषण (कीमत लगभग 85 लाख रुपये) बताए थे। पुलिस कार्रवाई में बदमाशों से 650 ग्राम के आभूषण (कीमत करीब एक करोड़ रुपये) बरामद किए हैं। साथ ही बदमाशों से चार मोबाइल फोन, बाइक और एक कार भी बरामद की है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.