• Mon. Jun 29th, 2026

व्यापारियों ने जागरूक,रैली निकाल कर लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील

ByVijay Singhal

Apr 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। धौली प्याऊ व्यवसाय समिति के तत्वाधान में निकाली गई इस रैली में व्यापारियों ने नारे लगाते हुए लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। धौली प्याऊ बाजार से निकाली गई यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धौली प्याऊ इलाके में पहुंची। इस दौरान रैली में चल रहे धौली प्याऊ व्यवसाय समिति के अध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने कहा कि मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। रैली में व्यवसाय समिति के पदाधिकारी मतदान के प्रति जागरूक करने वाले विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मीडिया प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि मतदाता 4 मई को पहले मतदान करें और उसके बाद जलपान करें। इसके अलावा लोगों से कहा कि वह और भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा। चुनाव के दौरान अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए प्रशासन और चुनाव आयोग जागरूकता अभियान चला रहा है। चुनाव आयोग के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए मथुरा में व्यापारियों ने रैली निकाली और लोगों से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर नवीन अग्रवाल,संदीप,गिरीश अग्रवाल, आकाश अग्रवाल,राजकुमार गोयल,पवन बंसल,दीपक बंसल,सौरभ,नवीन,सत्यपाल,दीपक ठाकुर, करण ठाकुर,अनिल पाठक,रोहित बघेल,सोनू अग्रवाल,अमित अग्रवाल,बॉबी अग्रवाल,राजीव अग्निहोत्री,आजम शाहरुख खान,अनमोल मित्तल,रमण अग्रवाल,सुनील रावत,विकास पादरी,यश,रोहित, मोनू,राहुल,मुकेश आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.