हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नई दुकान खोलने के बहाने रविवार को एक शातिर ठग कई व्यापारियों से लाखों रुपये का उधार माल लेकर भाग गया। पीड़ित व्यापारियों ने थाने मे तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास फौजदार मार्केट में एक युवक ने राजू इंटरप्राइजेज नाम से दुकान खोली। दुकान पर बोर्ड लगाकर उस पर प्रोपराइटर का नाम संदीप बताया। संदीप ने अजीजपुर के ग्रामीण से शनिवार को 20 हजार रुपये माह दुकान किराए पर ली। पेशगी की तौर पर एक हजार रुपये एडवांस देकर दुकान खोल ली। दुकान का मुहूर्त सोमवार को कराने के लिए मार्केट में कह दिया। सामान मंगाने के लिए उसने रविवार को बाजार में दुकानदारों से संपर्क कर किया और हरीमोहन, राजेश बंसल, अंशु अग्रवाल आदि से लाखों रुपये का सामान मंगा लिया। राजेश बंसल ने बताया कि जब उसके बताए समय पर रुपये लेने पहुंचे तो संदीप दुकान बंद करके भाग गया। राजेश बंसल का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
