• Mon. Jun 29th, 2026

पैसे मांगने पर आरओ प्लांट संचालक को पीटा, मुकदमा

ByVijay Singhal

May 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के कृष्णापुरी इलाके में कैंपर में पानी भरने के बाद पैसे मांगने पर कुछ पहलवानों ने आरओ प्लांट संचालक के कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में नामजदों पर मुकदमा दर्ज कराया है। महाराज सिंह निवासी पिचूना, उच्चैन, भरतपुर ने बताया कि वह कृष्णापुरी पदमपुरी आरओ प्लांट पर नौकरी करते हैं। शनिवार को प्लांट पर सात-आठ पहलवान पानी भरने के लिए कैंपर लेकर आए। उनका कैंपर भर दिया और पानी के पैसे मांगे तो वे गाली देने लगे। विरोध पर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर अंदर से मालिक का बेटा योगेश चौधरी व एक अन्य व्यक्ति आ गया। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता कर दी। मारपीट करने वाले पंकज निवासी गांव कैंथल, सत्तो निवासी गांव बाजना, भोला निवासी गांव नवीपुर, लाखन निवासी गांव नवीपुर, रोहतास निवासी गांव बंदा, सचिन निवासी गांव खारी का नगला, हरी सिंह निवासी गांव कुजेरा और दो अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.