हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की सब्जी मंडियों में पिछले एक सप्ताह से टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। टमाटर की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए शासन ने कृषि मंडी समिति में स्टाॅल लगाने के निर्देश दिए हैं। इस पर मथुरा की कृषि मंडी समिति में स्टाॅल लगाकर सस्ती दरों पर टमाटर बेचे गए। कृषि मंडी समिति में बृहस्पतिवार से टमाटर की स्टाॅल लगाई जाने लगी है, जिसमें फुटकर में लोगों को 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचा जा रहा है। जबकि शहर की मंड़ियों में दर 120 रुपये प्रति किलो है। 50 रुपये प्रति किलो सस्ता टमाटर बेचने के लिए आगरा मंडी से लाया जा रहा है। मंडी समिति के सब्जी सेक्शन में लगी स्टाॅल पर बृहस्पतिवार को 22 किलो टमाटर लोगों को सामान्य सब्जी मंडी से सस्ती दरों पर बेचे गए। यह स्टाॅल प्रतिदिन लगाई जाएगी। ज्ञात हो कि टमाटर की आसमान छूती दरों को लेकर सपा समेत विरोधी राजनीति दल सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। कृषि मंडी समिति के सब्जी सेक्शन प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंडी समिति में स्टाॅल लगाकर फुटकर में लोगों को टमाटर सस्ती दरों पर बेचा जा रहा है। स्टाॅल लगाकर 70 रुपये प्रति किलो टमाटर की बिक्री की जा रही है। प्रति व्यक्ति को एक किलो टमाटर दिए जा रहे हैं। यह स्टाॅल शासन के अग्रिम आदेश तक लगाई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
