• Sun. May 17th, 2026

सड़क हादसे में टाइल मिस्त्री की माैत, गर्भवती पत्नी हुई बेहोश

ByVijay Singhal

Feb 14, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के थाना जमुनापार स्थित पानीगांव में बुधवार की शाम बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री और हेल्पर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में हेल्पर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मिस्त्री की उपचार के लिए अस्पताल जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए। जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी जगमोहन (32) टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। उनके साथ जमुनापार के नगला भूड़ा निवासी अमित (28) हेल्पर का कार्य करते थे। दोनों बाइक से खराब हुए ग्राइंडर को सही कराने के लिए राया के लिए चले। पानीगांव के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगमोहन ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। इस हादसा देख गर्भवती पत्नी बेहोश हो गयी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.