• Fri. May 8th, 2026

बिना पंजीकरण संचालित तीन हॉस्पिटल और क्लीनिक किये सील

ByVijay Singhal

May 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में बिना पंजीकरण के चिकित्सा कार्य करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृंदावन क्षेत्र में संचालित तीन हॉस्पिटल एवं क्लीनिक को सील किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रहै बिना पंजीकरण चिकित्सा कार्य करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। इसी क्रम में सीएमओ डा. राधावल्लभ के निर्देशन में डा. बीडी गौतम नोडल अधिकारी द्वारा अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस प्रदान करते हुए दो क्लीनिक को सील किये गये। निरीक्षण के दौरान पानीघाट परिक्रमा मार्ग वृंदावन स्थित डा. राज क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा मरीज को बोतल चढ़ाते हुए एवं इलाज करते हुए पाया गया। टांके लगाने संबंधी उपकरण एवं अन्य सामान भी पाया गया। डॉक्टर वीके शर्मा क्लीनिक एवं शिव देवी मेडिकल स्टोर परिक्रमा मार्ग वृंदावन को सील किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील के अंतर्गत सुरीर में अवैध रूप से संचालित जीवन ज्योति हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र को नोडल अधिकारी डा. बीडी गौतम एवं नौहझील प्रभारी डा. हेमराज चौधरी की टीम द्वारा सील किया गया। नौहझील प्रभारी डा. हेमराज चौधरी ने बताया कि जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भोला अपनी पत्नी को दिखाने आया था। वहां से डिलीवरी को टैटीगांव स्थित आशा हॉस्पिटल भेज दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक डा. करन भारती ने मीरपुर स्थित पैथोलॉजी से हेपेटाइटिस सी की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव बताई और दूसरी जगह कराने पर रिपोर्ट नेगेटिव आई। मरीज को आर्थिक,शारीरिक एवं मानसिक झेलनी पड़ी। डा. राधावल्लभ, सीएमओने कहा, बिना पंजीकरण चिकित्सा कार्य करने वालों पर कार्रवाई एवं ऐसे लोगों की सूचना भी एकत्रित कराई जा रही है। सभी से अपील है कि बिना पंजीकरण चिकित्सा कार्य न करें। तीन चिकित्सा संस्थानों पर कार्रवाई की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.