हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां की नगर पालिका क्षेत्र में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र हो रहे अवैध निर्माण कार्यों को लेकर अधिशाषी अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार ने सख्त नाराजगी जताई है। हिन्दुस्तान 24 टीवी न्यूज में प्रकाशित से संज्ञान पर उन्होंने राजस्व अधिकारी सूरजपाल को फटकार लगाकर अवैध निर्माण कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया है कि कच्ची मंडी निवासी मुकेश जैसवाल ने रिहायशी क्षेत्र में व्यावसायिक दुकान निर्माण को लेकर अमित गुप्ता एवं विष्णु अग्रवाल के खिलाफ मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद कोसीकलां तथा पुरातत्व विभाग में शिकायत की थी। मंगलवार को एमवीडीए के जूनियर इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए रुकवा दिया था। हिन्दुस्तान 24 टीवी न्यूज में प्रकाशित होने के बाद अधिशाषी अधिकारी ने राजस्व विभाग से पूछा कि नगर में कितने निर्माण कार्य बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के चल रहे हैं तथा अब तक कितनों को अनुमति दी गई है। उन्होंने रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने और संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।अखिलेश कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग की लापरवाही से पालिका को राजस्व हानि हो रही है तथा मनमाने निर्माण से शहर का सौंदर्यीकरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि कच्ची मंडी के निर्माण कार्य का मामला संज्ञान में है और टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
