• Wed. Jul 29th, 2026

जयगुरुदेव आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा मेले का शुभारंभ

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित जयगुरुदेव आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा सत्संग मेले का शुभारंभ हो गया। देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संस्था के महामंत्री बाबूराम ने सनातन धर्म और मानव कर्म की व्याख्या की। महामंत्री बाबूराम ने कहा कि भौतिक ज्ञान की तरह सनातन ज्ञान के लिए भी गुरु, सत्संग, शाकाहार और नशामुक्ति पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि अंडा, मांस व शराब का सेवन करने वालों का सनातन से कोई संबंध नहीं है। सच्चे सनातन धर्म को बचाने के लिए बाबा जयगुरुदेव महाराज ने 60 वर्षों तक शाकाहार व सदाचार का अभियान चलाया। उनके उत्तराधिकारी पंकज महाराज की अगुवाई में अनुयायी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। सत्संग से बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं, जिससे समाज में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं पड़ती। व्यवस्था की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 31 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां बिजली, पानी, शौचालय और सैकड़ों भंडारों का प्रबंध है। आज गुरु पूर्णिमा पर सुबह 5 बजे संस्था अध्यक्ष पंकज महाराज का सत्संग व नामदान होगा। इस दौरान मंदिर में पूजन, प्रसाद वितरण के साथ दर्जनों जोड़ों का दहेज रहित विवाह भी कराया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी दिलीप कुमार पांडेय ने दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.