• Sat. Nov 28th, 2026

व्रन्दावन की यमुना में तीन बालक डूबे, दो को बचाया

Byvijay.singhal1233

Apr 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना स्नान करने आए तीन बालक रविवार शाम को अचानक डूब गए। नाविकों ने जब उन्हें डूबता देखा तो बचाने का प्रयास किया। दो बालकों को बचा लिया गया, जबकि एक गहरे पानी में चला गया। उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, वृंदावन निवासी तीन बच्चे जुगलघाट पर स्नान के दौरान यमुना में डूब गए। लक्की नामक यह बालक अपने तीन दोस्तों के साथ स्नान करने आया था लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नाविकों ने दो अन्य बालकों को सकुशल बचा लिया, मगर लक्की का अब तक कुछ पता नहीं चला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी विकास ने बताया कि लक्की पुत्र शंकर को भी बचाने का भी प्रयास किया था लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। उसकी तलाश जारी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.