• Sun. Nov 29th, 2026

व्यापारी नेता के परिजन के मिलने पहुंचे पूर्व ऊर्जा मंत्री

Byvijay.singhal1233

Apr 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा रविवार को व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की हत्या के बाद उनके घर पहुंचे। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने परिजन को सांत्वना दी। इस दौरान व्यापारी नेता के घर पर सुरक्षा न होने पर उन्होंने एसएसपी को फोन कर नाराजगी जताई। हिमाचल से लौटे पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा सुबह गायत्री विहार स्थित व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग के पहुंचे। यहां पर परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। व्यापारी नेता के आवास पर सुरक्षा के लिए लगे पुलिसकर्मी नदारद होने पर विधायक ने फोन से एसएसपी श्लोक सिंह से नाराजगी जताई। एसएसपी ने तत्काल व्यापारी नेता के आवास पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को भेजा। विधायक ने कहा कि व्यापारी नेता को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान स्थानीय पार्षद राकेश भाटिया आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.